Top Stories

MCD के साउथ जोन में बड़ी कार्रवाई, DC सहित 5 अधिकारियों पर गाज

साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

MCD के साउथ जोन में बड़ी कार्रवाई, DC सहित 5 अधिकारियों पर गाज

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वहीं, SE/South Zone रणवीर सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक कार्रवाई की गई है। दोनों आदेश 7 सितंबर 2026 को जारी किए गए हैं।

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। आधिकारिक आदेश के अनुसार साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार और SE/South Zone रणवीर सिंह सहित 5 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अधिकारियों के खिलाफ विभागीय/अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी जारी है।

Comments (0)

Be the first to comment.

Related Stories